आज सुबह की ही बात है हमेशा की तरह मै जल्दी जाग कर बैठक में बैठ समाचार -पत्र पढ़ रहा था ...कुछ देर बाद पत्नी चाय ले आई .लग-भग आधे घंटे बाद हमारी सृष्टि भी बैठक में आ गई ... कुछ मिनिटों के बाद मै तैयार होने अपने कमरे में गया तो देखा, खाली कमरे में पंखा घूम रहा था . विचार किया तो ध्यान में आया कि सबसे अंत में सृष्टि कमरे के बाहर आई थी (होली-वूड फिल्मों की भांति तुरंत उसका पूरा प्रोफाइल नज़र के सामने घूम गया - उम्र : ९ वर्ष , स्तर : कक्षा ३ री, समझ : कुछ मामलों में माँ-बाप से ज्यादा, कुछ में औसत से ज्यादा , कुछ में बिलकुल शुन्य, मनःस्थिति : गर्मी की छुट्टी की खुमारी में डूबी हुई, सक्रियता : उसके हिसाब से 'क्रिएटिव' और माँ के हिसाब से 'डिस्ट्रकटिव' कामों में ) ...लगा इस "विद्युत् अपव्यय" की अपराधी वह नहीं है .. नादाँ है , अनजाने में रह गया होगा ...पर दोबारा वैसा न हो इसलिए समझाना भी ज़रूरी है ..
"सृष्टि ! इधर आओ " "काय बाबा ?" कहते हुए सृष्टि सामने थी , बार-बार बोलने पर भी मराठी कम ही बोलने वाली इस बच्ची ने बिना रिमाइनडर मराठी बोलकर मेरे बनावटी गुस्से को भी फुस्स कर दिया ....अब तो किसी उदहारण के सहारे बात करने के आलावा कोई रास्ता नहीं था .
-"सोचो यदि १० रुपये का सिक्का मै तुम्हे दूँ तो सबसे अच्छा क्या होगा (१) चोकलेट खरीदना (२) गुल्लक में डालना (३) नाली में फेक देना " मेरे इरादे से अनजान भोली सृष्टि गप्पे लड़ने के चाव से खुश होकर 'बढ़िया' उत्तर सोचने लगी ..."चोकलेट खरीदना" , यही उत्तर था जो उस आयु वर्ग का लग-भग हर बच्चा तपाक से देता ..."पर ..." थोडा संभल कर वह आगे बोली ..शायद अपनी समझदारी जताने के लिए "....पर गुल्लक में भी डाल सकते हैं ताकि आगे कभी काम में आये ...." इतना कह कर वह आशाभरी नज़र से मेरी और देखने लगी , यह बिलकुल वही उत्तर था जो मै चाहता था -" ...और नाली में फेक देने के बारे में क्या ख्याल है ??" "अरे बाबा त्यापेक्षा तर कोणाला दिलेलं जास्तं चांगलं (उससे बेहतर तो किसी को दे देना होगा ) नाली में फेकना तो पागलपन है " "सही कहा बेटा" अब मेरी बारी थी " तो फिर हम ये सिक्के नाली में क्यूँ फेक रहे है ??" कहते हुए मैंने ऊपर घूमते हुए पंखे की ओर देखा...आगे जो हुआ ..अनपेक्षित था ...वह उठी और चुप-चाप पंखा बंद किया "सॉरी बाबा " ...मै अवाक् था इसलिए कि मैंने यह मान रखा था कि वह मेरी बात समझ नहीं पायेगी और मुझे समझाकर बताना पड़ेगा पर उसने 'समझ लिया' था . मै यह तो नहीं जनता कि बात उसे किस हद तक समझ में आई और वह उसे कब तक याद रख पायेगी पर उसका आज उसे समझ लेना और तुरंत पंखा बंद कर देना ही मेरे निहाल हो जाने के लिए काफी था ...